कैरानाः 10 पेटी देसी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

8 просмотров 28.02.2020 00:01:02

Описание

<p>जनपद शामली के कस्बा कैराना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा की ओर से आ रही एक वैगनआर गाड़ी को पकड़ा। जिसके अंदर से 10 पेटी देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का बरामद की। पुलिस ने मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे एसआई मुनेंद्र सिंह यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। तभी हरियाणा की ओर से आ रही एक वैगनआर गाड़ी को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। जिसके बाद चालक ने वैगनआर गाड़ी की गति बढ़ा दी। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस ने वैगनआर गाड़ी को पकड़ लिया। जिसके कब्जे से देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित बताया हैं। आरोपी ने बताया कि उसे शराब तस्करी करने के 2 हजार रुपए मिलते हैं।</p>

Комментарии

Теги:
कैरानाः, पेटी, देसी, अवैध, शराब, तस्कर, गिरफ्तार