क्या वाकई भक्तों को ब्रह्मचारी बना रहा था दुराचार का आरोपी वीरेंद्र देव? Mahabahas
Описание
तथाकथित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर पाखंड और अय्याशी का अड्डा चलाने का आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित अब तक लापता है. दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब दिल्ली से लेकर यूपी तक में वीरेंद्र देव के आश्रमों पर छापेमारी चल रही है. दिल्ली में वीरेंद्र देव के दो आश्रमों से बीते तीन दिन में 67 महिलाएं छुड़ाई जा चुकी हैं. पुलिस ने 40 महिलाओं को यूपी के फर्रुखाबाद में वीरेंद्र देव के आश्रमों से आज़ाद कराया है. अब आरोप लगाने वालों का मुंह बंद करने के लिए आश्रम के संचालकों ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. नोटिस उन लोगों को थमाया जा रहा है, जिन्हें एफिडेविट देकर वीरेंद्र देव को भगवान घोषित किया था और खुद को ब्रह्मचारी बना लिया था. क्या वाकई भक्तों को ब्रह्मचारी बना रहा था दुराचार का आरोपी वीरेंद्र देव? भक्तों को फंसाकर खुद को भगवान शंकर घोषित करवाने के पीछे वीरेंद्र देव की असल मंशा क्या थी, आज इन्हीं सवालों पर होगी महाबहस, लेकिन पहले इस वक्त की हेडलाइंस. For More Information visit us: inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at facebook.com/Inkhabar Connect with us on Social platform at twitter.com/Inkhabar Subscribe to our YouTube channel: youtube.com/user/itvnewsindia
Комментарии