पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां जारी, भीड़ मैनेजमेंट के लिए टेक्नोलॉजी पर फोकस, AI कैमरे, ड्रोन से रहेगी नजर смотреть онлайн
Описание видео
<p>इस साल ओडिशा के पूरी में होने वाली महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां जारी हैं. यात्रा में लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है. सरकार ने पिछले दो साल की घटनाओं से सबक लेते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का प्लान तैयार किया है. सात सीनियर आईपीएस अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस साल भीड़ मैनेजमेंट के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर खास फोकस है. शहर भर में एआई पावर्ड सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं. जिससे तुरंत एक्शन लेने में मदद मिलेगी. साथ ही लोगों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा .भक्तों की आसान आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई सड़कों को वन-वे रूट में बदला जाएगा. इसके अलावा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, श्रीगुंडिचा मंदिर के दूसरे मुख्य एंट्री पॉइंट को जोड़ने वाले कई हिस्सों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. साथ ही पूरे पूरी में 65 LED स्क्रीन लगाई जाएंगी. ये स्क्रीन भीड़ की स्थिति, दर्शन के इंतज़ाम, ट्रैफिक और दूसरी ज़रूरी जानकारी पर रियल-टाइम अपडेट देंगी. साल 2024 में भगवान जन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ खींचने के दौरान अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग घायल हो गए थे. वहीं साल 2025 में भगवान बलभद्र का रथ खींचते समय भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत दो लोगों की जान चली गई थी और 10 अन्य लोग घायल हो गए थे. </p> Рекомендуем पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां जारी, भीड़ मैनेजमेंट के लिए टेक्नोलॉजी पर फोकस, AI कैमरे, ड्रोन से रहेगी नजर посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя