Video: दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता निर्देश смотреть онлайн

30 просмотров 07.03.2026 00:00:16

Описание видео

जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचे और सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरे हों। बैठक में जिले में संचालित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, परियोजनाओं, अभियानों और सामुदायिक विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि योजनाओं की प्रभावी निगरानी के साथ विकास कार्यों को गति देकर आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल प्रबंधन पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने जलदाय विभाग को निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए और लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध हो। खराब नलकूप और हैंडपंपों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए। जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया। अवैध जल कनेक्शनों के विरुद्ध अभियान चलाने, सीवरेज व्यवस्था सुधारने, सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने तथा अतिक्रमण हटाने पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए जिला अस्पताल, पीएचसी और सीएचसी में स्वीकृत व रिक्त पदों, उपलब्ध उपकरणों और दवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारी रखने तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने पर भी जोर दिया गया। जिन गांवों में एएनएम के पद रिक्त हैं वहां ममता एक्सप्रेस के माध्यम से उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। Рекомендуем Video: दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता निर्देश посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги:
video