Breaking Khaleda Zia Death: Bangladesh की पूर्व PM के निधन से हिला बांग्लादेश, कैसे हुई मौत? смотреть онлайн

18 просмотров 30.12.2025 00:03:28

Описание видео

Bangladesh Former PM Khaleda Zia Death News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। ढाका के अस्पताल में लंबे इलाज के बाद उन्होंने आखिरी सांस ली, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। बांग्लादेश की राजनीति का एक बड़ा स्तंभ गिर गया है। पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया (Khaleda Zia) का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले लंबे समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं और ढाका के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खालिदा जिया की स्थिति पिछले कुछ दिनों से बेहद नाजुक बनी हुई थी। 11 दिसंबर को उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। खालिदा जिया तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं और उनकी मृत्यु से पड़ोसी देश की सियासत में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। खालिदा जिया का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। भ्रष्टाचार के मामलों में सजा काटने से लेकर स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों तक, उन्होंने हर मोर्चे पर संघर्ष किया। उनके निधन की खबर आते ही ढाका समेत पूरे बांग्लादेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और समर्थकों का जमावड़ा अस्पताल के बाहर होने लगा है। About the Story: Former Bangladesh Prime Minister and BNP Chairperson Khaleda Zia has passed away at the age of 80 in a Dhaka hospital. She was undergoing treatment for multiple health complications and was put on ventilator support on December 11. Her demise marks the end of a significant era in Bangladesh politics. #KhalidaZiaDeath #KhaledaZia #BangladeshNews #BangladeshFormerPM #BreakingNews #OneindiaHindi Also Read Khaleda Zia death: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस :: hindi.oneindia.com/news/international/khaleda-zia-death-bangladesh-former-passes-away-at-80-in-dhaka-hospital-bnp-news-1460096.html?ref=DMDesc Bangladesh: कौन है खालिदा जिया की खूबसूरत पोती Zaima Rahman? ढाका पहुंचते ही इंटरनेट पर तहलका! :: hindi.oneindia.com/news/international/bangladesh-politics-who-is-tarique-rahman-daughter-zaima-zarnaz-rahman-news-hindi-1457344.html?ref=DMDesc Bangladesh: 2008 में शेख हसीना की हत्या की साजिश के बाद छोड़ा था देश, अब PM का चेहरा बनकर तारिक रहमान लौटे घर :: hindi.oneindia.com/news/international/bangladesh-khaleda-zia-son-tarique-rahman-return-after-17-years-become-pm-face-news-hindi-1457058.html?ref=DMDesc ~HT.318~ED.108~ Рекомендуем Breaking Khaleda Zia Death: Bangladesh की पूर्व PM के निधन से हिला बांग्लादेश, कैसे हुई मौत? посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги:
breaking, khaleda, death, bangladesh