swm news: त्रिनेत्र गणेश मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वच्छता पर रहेगा फोकस смотреть онлайн

53 просмотров 16.07.2025 00:00:31

Описание видео

सवाईमाधोपुर. त्रिनेत्र गणेश मेला इस बार पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा। तीन दिवसीय गणेश मेला इस बार 26 से 28 अगस्त तक लगेगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर ने अधिकारियों व मंदिर ट्रस्ट पदाकारियाें की बैठक ली। बैठक में मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रणथम्भौर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की हाल की गतिविधियों को देखते हुए अवैध रास्ते पूर्णतः बंद हो, बेरिकेटिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड तैनात हो, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित मार्ग से ही मंदिर पहुंचें। इस दौरान जोगी महल से प्रारंभ होने वाले मंदिर परिक्रमा मार्ग को बंद रखने पर चर्चा की। परिवहन व सड़क मरम्मत के निर्देश श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसें संचालित होगी। हम्मीर सर्किल से गणेशधाम एवं जोगी महल तक की सड़कें दुरुस्त की जाएंगी तथा वर्षा जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन से पार्किंग स्थल तक रोडवेज बसों में तय किराया दर्शाते बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने रणथंभौर किला, गणेशधाम और जोगी महल मार्ग पर समुचित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने, साइलेंट जनरेटर लगाने तथा करंट से सुरक्षा के लिए लोहे की बजाय लकड़ी के खंभे लगाने के निर्देश दिए। भण्डारों के लिए यह रहेग शर्त भण्डारे निःशुल्क लगाए जाएंगे लेकिन प्रत्येक भण्डारे के लिए अमानत राशि नियमानुसार पंचायत समिति, नगर परिषद या नगर विकास न्यास में आवेदन कर जमा करानी होगी। शर्तों की पालना होने पर राशि लौटाई जाएगी। भण्डारों की संख्या सीमित रहेगी और प्रत्येक पर सफाई व अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कर्मियों की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। घरेलु गैस सिलेंडर, अमानक कप-प्लेट व पॉलीथिन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध मेले को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के दोने, पत्तल, डिस्पोजल, चम्मच, पॉलिथीन सहित सभी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक भण्डारे व श्रद्धालु स्थान पर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखवाए जाएंगे। मेले के दौरान मंदिर परिसर, गणेशधाम व पार्किंग स्थलों पर अस्थायी शौचालय लगवाए जाएंगे। खाद्य निरीक्षक व रसद विभाग की टीमें सड़े-गले खाद्य पदार्थों पर नजर रखेंगी व सैंपलिंग भी की जाएगी। मेले में चार चिकित्सा टीमें व पांच एम्बुलेंस 8-8 घंटे की पाली में गणेशधाम, किला एवं मंदिर परिसर में तैनात रहेंगी। दमकल वाहन भी मेले में मौजूद रहेंगे। सामान्य चिकित्सालय में इमरजेंसी के लिए बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। रक्षा के लिए सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन से वीडियोग्राफी की जाएगी। मंदिर, जोगी महल, गणेशधाम, अटल सागर व मिश्र दर्रा सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों को विशेष निगरानी में लिया जाएगा। मेले में गणेशधाम तिराहा एवं गणेश मंदिर, रणथम्भौर किला पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जलभराव क्षेत्रों के पास गोताखोर, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं एसडीआरएफ टीम तैनात रहेंगी। बैठक में उप वन संरक्षक रामानंद भाकर, एडीएम संजय शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया, एएसपी रामकुमार कस्वा, उप वन संरक्षक सुनील शर्मा, विकास अधिकारी जगदीश मीणा, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग बीएस मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बीएल मीना सहित महंत बृजकिशोर शर्मा, निकुंज दाधीच एवं ट्रस्ट प्रतिनिधि हिमांशु गौतम आदि उपस्थित रहे। Рекомендуем swm news: त्रिनेत्र गणेश मेला: श्रद्धालुओं की सुरक्षा व स्वच्छता पर रहेगा फोकस посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги:
news