Watch Video: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन смотреть онлайн
Описание видео
नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करने और कांग्रेस नेतृत्व पर ईडी की ओर से चार्जशीट पेश करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर के नेतृत्व में गांधी दर्शन के आगे एकत्रित कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च कर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए ‘ईडी की तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसे नारे लगाते रहे। तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार राहुल गांधी से डर चुकी है। गुजरात में कांग्रेस को मजबूत होते देख केंद्र सरकार बौखला गई है और एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस नेता न दबेंगे, न डरेंगे। हम जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने की इस साजिश का विरोध करते रहेंगे। Рекомендуем Watch Video: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя