बढ़ने लगे भाव तो कृषि उपज मंडी में भी बढ़ रही लहसुन-प्याज की आवक смотреть онлайн
Описание видео
प्रतापगढ़. कृषि उपज मंडी में इन दिनों लहसुन और प्याज की बंपर आवक हो रही है। लहसुन जहां 20 से 30 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव से बिक रहा है। वहीं प्याज के भाव भी अधिकतम 5 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल तक चल रहे हैं। भाव में तेजी होने के चलते बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज को लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि दो माह बाद लहसुन की नई फसल आ जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान अब अपनी पुरानी लहसुन की उपज को लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। वर्तमान में लहसुन के भाव भी काफी अच्छे मिल रहे हैं। इसके चलते भी किसान इसमें अधिक रुचि दिखा रहे हैं। वहीं प्याज की नई फसल आने के बावजूद भी प्याज के दाम काफी अच्छे मिल रहे हैं। प्याज भी 4 से 5 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव से बिक रहा है। अच्छे भाव के चलते हालत यह है कि देरी से आने वाले किसानों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। सुबह ही लहसुन और प्याज के डोम लहसुन और प्याज से भर गए। किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए मंडी प्रशासन में भी व्यापारियों को नीलामी के तुरंत बाद उपज को उठाने के लिए निर्देशित किया हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि अभी नई उपज के आने तक भावों में तेजी रहने की संभावना है। गौरतलब है कि इन दिनों किसान वर्ग भी खेतों में सिंचाई कर रहे है। ऐसे में खाद-बीज की आवश्यकता है। जिससे उपज बेचने आ रहे हैं। Рекомендуем बढ़ने लगे भाव तो कृषि उपज मंडी में भी बढ़ रही लहसुन-प्याज की आवक посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Комментарии