हजारीबाग में PM Modi ने Congress, JMM और RJD पर साधा निशाना

5 просмотров 02.10.2024 00:04:53

Описание

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर हैं। हजारीबाग में आयोजित बीजेपी की परिवर्तन सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। दूसरी ओर झारखंड सरकार झारखंड के विकास को पटरी से उतारने में लगी है। झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का गठजोड़ है। झारखंड तभी बढ़ेगा जब यहां परिवर्तन होगा। आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। पीएम ने आरजेडी पर हमला करते हुए कहा, अटल जी ने सरकार में आते ही झारखंड राज्य बनाया था। हम झारखंड का विकास चाहते थे। यहां के आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते थे। इन सपनों को पूरा करने में हमारी लड़ाई आरजेडी जैसी पार्टियों से थी। आरजेडी के लोगों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा था। इस इलाके को अपराधियों-माफियाओं का सेफ हाउस बना रखा था। आरजेडी वालों को दिल्ली से कांग्रेस शह दे रही थी। #Jharkhand #PMModi #Hazaribagh #PMModiHazaribaghVisit #JMM #Congress #RJD

Комментарии

Теги:
हजारीबाग, Modi, Congress, साधा, निशाना