झमाझम बारिश, नदी-नालों में उफान, रास्ते रहे बंद смотреть онлайн

20 просмотров 09.09.2024 00:00:09

Описание видео

कोटा. हाड़ौती अंचल में सोमवार को लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कोटा शहर में सुबह 6 बजे रिमझिम बारिश हुई। उसके बाद बादल छाए रहे। सुबह 11 बजे से फिर काली घटाएं छाई और बारिश का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर डेढ़ बजे तक चला। उसके बाद फिर मौसम खुला और धूप निकली। कोटा में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में 18.3 एमएम बारिश दर्ज की गई। कोटा जिले के सीमलिया क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दो घंटे तक मूसलाधार बारिश होने से सीमलिया, ढाबा सहित आसपास के गांवों के नालों में उफान आ गया। कई बस्तियों में पानी भरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए। सीमलिया कस्बे के मुख्य बाजार में ढाबा रोड पर तीन फीट पानी था तो डोहलिया नगर, सीएडी कॉलोनी की बस्तियों में पानी भरने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। ढाबा चौराहे पर तीन फीट पानी होने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सीमलिया से ढाबा, रेलगांव, चारचौमा जाने वाली सम्पर्क सड़क पर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर बने अण्डरपास में भी चार फीट पानी होने से आवागमन बन्द रहा। ढाबा गांव के नाले में उफान से दो घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रहने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इटावा नगर में सुबह से हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। सातलखेड़ी व अरण्डखेड़ा में भी बरसात हुई। किशनगंज में 5.44 और मांगरोल में 3.60 इंच बारिश बारां शहर समेत जिलेभर में रविवार रात से शुरू हुआ बरसात का दौर सोमवार शाम तक जारी रहा। इस दौरान सर्वाधिक साढ़े पांच इंच बारिश किशनगंज में दर्ज की गई। मांगरोल में पौने चार और बारां में तीन इंच बारिश हुई। बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बरसात 136 एमएम किशनगंज में हुई। रविवार तड़के 4 बजे से शहर में तेज गर्जना के साथ बरसात का दौरा शुरू हुआ, जो सुबह तक जारी रहा। बादलों की गर्जना इतनी तेज थी कि लोगों को नींद तक नहीं आई, बिजली के कई उपकरण फुंक गए। बारिश से जिले के कई नदी-नाले एक बार फिर उफान पर आ गए। रविवार शाम से सोमवार शाम तक किशनगंज में 136, मांगरोल में 90, बारां में 80, अन्ता में 77, शाहाबाद में 42, अटरू में 33 एमएम बरसात दर्ज की गई। बूंदी जिले के कापरेन क्षेत्र में सुबह से बरसात का दौर जारी रहा। बरसात होने से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार बारिश से धान को छोड़कर अन्य फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ गई। छापी बांध के 2 गेट खोलकर जल निकासी झालावाड़ जिले के छापी बांध कैचमेंट एरिया में पिछले 2 दिनों से हो रही अच्छी बारिश से सोमवार दोपहर एक बजे बांध के 2 गेट डेढ़ मीटर तक खोलकर 4181 क्यूसेक जल निकासी की गई। Рекомендуем झमाझम बारिश, नदी-नालों में उफान, रास्ते रहे बंद посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: