उधड़ी सड़कों-जलभराव-गंदगी के बीच विधानसभा अध्यक्ष के साथ अफसर सड़कों पर смотреть онлайн
Описание видео
वासुदेव देवनानी ने जिला कलक्टर, निगम-एडीए आयुक्तों के साथ देखी शहर की बदहाली -विभागों में समन्वय नहीें होने पर जिला कलक्टर अधिकारियों पर बरसीं - डिफेंस कॉलोनी में क्षेत्रवासियों ने देवनानी की कार रुकवा कर जताया आक्रोश अजमेर. शहर में बहुत कीचड़ व गंदगी है. .अधिकांश सड़कें जर्जर हाल हैं। कुछ मुख्य मार्गोंं पर स्वीकृति के बावजूद ढाई साल से नाली निर्माण कार्य नहीं हुए। इस पर देवनानी ने संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास ली। विभागों में तालमेल नहीं होने पर वे खासे नाराज हुए। उन्होंने ढाई साल से नालियों के निर्माण नहीं करने पर अफसरों को फटकारा। सीसी रोड के साथ ठेकेदार को नालियां बनानी थीं, जो नहीं बनाई गईं। डिफेंस कॉलोनी के लोगों ने फायसागर रोड पर देवनानी की कार रोक कर पीड़ा बताई। लोगों का कहना था कि जलभराव के दौरान अफसर आकर चले जाते हैं लेकिन समस्या का स्थायी निदान नहीं करते। विधानसभा अध्यक्ष ने निगम को नालों की रिटेनिंग वाल व सड़क किनारे नाली निर्माण के अधूरे कामोंं को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। करीब तीन घंटे के दौरे में देवनानी के साथ महापौर ब्रजलता हाड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष पार्षद रमेश सोनी, जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित, एडीए आयुक्त नित्या के., निगम आयुक्त देशल दान, जलदाय विभाग के एसई भुवनेश अग्निहाेत्री सहित एडीए अभियंता राजेन्द्र कुड़ी, निगम अभियंता रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे। हालांकि अमूमन शहर में अफसर अपनी गाडि़यों में लवाजमे के साथ ही दौरा करते देखे जाते रहे हैं। लेकिन बुधवार को जिला प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी अलर्ट मोड में कुछ अलग तरह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को देवनानी के साथ पैदल मार्च करते नजर आए। Рекомендуем उधड़ी सड़कों-जलभराव-गंदगी के बीच विधानसभा अध्यक्ष के साथ अफसर सड़कों पर посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя