महेश जयंती पर हुए कई आयोजन: सुबह की शिव मंदिरों में पूजा और अभिषेक, शहर में निकाली शोभायात्रा смотреть онлайн

255 просмотров 15.06.2024 00:01:47

Описание видео

प्रतापगढ़. जिले भर में शनिवार को महेश नवमी उत्साह व उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतापगढ़ में माहेश्वरी समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आगाज शोभायात्रा से हुआ। इस दौरान समूचा माहौल जय महेश के जयकारों से गूंज उठा। राजेंद्रकुमार भूतड़ा ने बताया कि शोभायात्रा महेश भवन से शुरू हुई। जो सदर बाजार, सूरज पोल, गांधी चौक, बस स्टैण्ड, गोपालगंज, लोहार गली से होते हुए गोपालजी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शोभायात्रा में शामिल समाज को शीतल पेय पिलाया। प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन शोभायात्रा के बाद विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और शिक्षा में विशेष अंक लाने वालो को पुरस्कृत किया गया। शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष ने सभी का आभार प्रकट किया। नवयुवक मंडल के अध्य्क्ष दीपक बाहेती ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिभाओं का किया सम्मान इस अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां समाज के लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना व आरती की। महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सुबह भगवान शिव का समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक किया। यहां आए श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर के दर्शन किए तथा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। माहेश्वरी समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां श्रेष्ठ अंक लाने वाले प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह यहां कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर, मेहंदी प्रतियोगिता, लड्डू गोपाल की झांकी सजाओ सेल्फी प्रतियोगिताएं, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता, 1 मिनट ट्वीट कॉन्टेक्स्ट प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नव युवक मंडल ने किया। Рекомендуем महेश जयंती पर हुए कई आयोजन: सुबह की शिव मंदिरों में पूजा और अभिषेक, शहर में निकाली शोभायात्रा посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Комментарии

Теги: