हाई कोर्ट का आदेश लेकर डीएम से मिले सपाई смотреть онлайн
Описание видео
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा इलाहाबाद हाईकोर्ट ने समाजवादी पार्टी की जिला पंचायत अध्यक्ष वंदना यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को अवैध करार दे दिया है इस नए आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी की हमीरपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत को अपना पद छोड़ना पड़ेगा और उनकी जगह हमीरपुर जिला पंचायत नई अध्यक्ष वंदना यादव बनेंगी हमीरपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 2 अप्रैल 2018 को अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद चुनाव कराया गया था। जिसमें वंदना यादव की जगह जयंती राजपूत को जिला पंचायत अध्यक्ष बैठा दिया गया मामला हाईकोर्ट पहुंचा प्रयागराज हाईकोर्ट के जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी और सीनियर जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी की डिवीजन बेंच ने वंदना यादव के हक में फैसला सुनाते हुए अविश्वास प्रस्ताव और चुनाव को अवैध ठहराते हुए रद्द कर दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हमीरपुर के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर मुलायम परिवार के करीबी रिश्तेदार पुष्पेंद्र सिंह यादव की पत्नी डॉ.वंदना यादव निर्विरोध रूप से चुनाव जीती थी जलालपुर सीट से सदस्य पद का चुनाव रिकार्ड वोट से जीतकर आई बंदना यादव की 14 जनवरी 2016 को ताजपोशी हुई थी वंदना की सपा शासनकाल में अध्यक्षी जमकर चली मगर 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही उनकी कुर्सी डोलने लगी 12 मार्च को जिला पंचायत सदस्य जयंती राजपूत की अगुवाई में जिला पंचायत के 12 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। जिसमें तत्कालीन जिलाधिकारी आरपी पांडेय ने 2 अप्रैल को शक्ति परीक्षण की तारीख तय की थी शुरू से इस बात का अनुमान था कि सपा जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी नहीं बचेगी वही हुआ भी 18 सदस्यों वाले जिला पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.वंदना सहित कुल 13 सदस्य मतदान करने पहुंचे। जिनमें 12 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ मतदान किया। जिसके बाद डॉ.वंदना के करीब ढाई साल लंबे कार्यकाल का अंत हो गया जिसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष बंदना यादव ने कोर्ट की शरण ली जिसमें काफी लंबी सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय बंदना यादव के हक में फैसला सुनाया 2 अप्रैल 2018 को हुए बड़े राजनीतिक फेरबदल पर उच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बंदना यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची वहां पर उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात करते हुए न्यायालय के आदेश की कॉपी जिलाधिकारी को सौपते हुए न्यायालय के आदेश के अनुपालन कराने की मांग की तत्कालीन जिला पंचायतअध्यक्ष बंदना यादव व सपा जिला अध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कहां की 2 - 3 दिनों में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन ना कराए जाने पर सपा के कार्यकर्ता कोर्ट आफ कंटेप्ट करने के साथ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे । Рекомендуем हाई कोर्ट का आदेश लेकर डीएम से मिले सपाई посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя