निकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग смотреть онлайн

3 просмотров 08.11.2020 00:00:45

Описание видео

<p>कानपुर - फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता तोमर की हत्या के आरोपितों को तत्काल फांसी की सजा दिए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर इस संबंध में राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय क्षत्रिय महापरिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कुलदीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह, तनिष्क सिंह चंदेल, प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह भदोरिया, कानपुर जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, जिला महामंत्री भोले ठाकुर,प्रेम सिंह ,अंकित सिंह राजावत, संदीप सिंह गौर, एडवोकेट संजय सिंह चौहान, सहित अन्य लोगों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि 26 अक्टूबर को हरियाणा के बल्लभगढ़ में आरोपित तौसिफ के मंतव्य अनुसार धर्म परिवर्तन कर शादी न करने और अपहरण की कोशिश कामयाब न होने पर बहादुर बहन निकिता तोमर की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गई। इस जघन्य हत्याकांड से देश के सभी सामाजिक लोग आक्रोशित हैं। इस संबंध में निवेदन है कि हत्या के आरोपित तौसिफ और रेहान को तत्काल फांसी की सजा दी जाएं।</p> Рекомендуем निकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: