कन्नौज: आलू से भरे ट्रक में पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत, 14 लोग घायल
20 просмотров
21.10.2020
00:00:26
Описание
<p>उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना थाना तालग्राम के बिदीपुरवा के पास की है। यहां आलू लदे ट्रक में पीछे से पिकअप जा घुसी। इस हादसे में एक की मौत हो गई। करीब 12 श्रमिक घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। सभी बिहार से आजमगढ़ जा रहे थे। घटना बुधवार सुबह साढ़े छह बजे की है। यूपीडा के लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। </p>
Комментарии