यूपी में बड़ा हादसा: पीलीभीत में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, 8 की मौत और 32 घायल смотреть онлайн

3 просмотров 17.10.2020 00:01:24

Описание видео

<p>उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हुआ है। पीलीभीत के पुरानपुर इलाके में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग घायल हो चुके हैं। इस बात की जानकारी पीलीभीत के एसपी ने दी है। यह बस पूरनपुर खुटार हाईवे पर लखनऊ के केसरबाग डिपो की थी, जिसकी टक्कर पिकअप से हो गई और यह हादसा हो गया। सूचना पर एसपी जयप्रकाश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया। हालत गंभीर होने पर दस लोगों को रेफर किया गया है।हादसा शनिवार सुबह तीन बजे पूरनपुर खुटार हाईवे पर हुआ। लखनऊ के केसरबाग डिपो की बस सवारियां लेकर पीलीभीत की ओर आ रही थी। रास्ते में सेहरामऊ उत्तरी के समीप बस और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस और पिकअप में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की सूचना पर एसपी समेत पुलिस अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।</p> Рекомендуем यूपी में बड़ा हादसा: पीलीभीत में बस और पिकअप वैन में भीषण टक्कर, 8 की मौत और 32 घायल посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: