यूपी: गोरखपुर में नाबालिग लड़की से रेप, दरिंदों ने सिगरेट से जलाया शरीर
Описание
<p>गोरखपुर में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप किया गया है। आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला दिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पिता ने कहा, शनिवार की रात 8 बजे के आस-पास लड़की अपने घर के सामने स्थित हैंड पंप पर पानी भरने गई थी। पिता ने कहा, इतने में अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आता है और मेरी लड़की का मुंह दबाकर उसे उठा ले जाता है। इसके बाद घरवालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। रविवार सुबह कुछ लोगों ने लड़की को डेहरीभार के पास देखा। लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछा। सूचना पाकर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे। नाबालिग ने इसके बाद पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। बसपा प्रमुख मायावती ने इस मामले में कहा, ऐसी घटनाओं से सपा व वर्तमान बीजेपी सरकार में क्या अन्तर रहा? सरकार आजमगढ़ के साथ खीरी के दोषियों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करे, बीएसपी की यह मांग है।</p>
Комментарии