पत्नी ने दो बहनों संग रक्षाबंधन पर रची थी हत्या की साजिश смотреть онлайн
Описание видео
पत्नी ने दो बहनों संग रक्षाबंधन पर रची थी हत्या की साजिश - एएओ की हत्या व शव काटकर टुकड़े-टुकड़े करने का मामला - शव काटने के लिए हत्या वाले दिन ही खरीदा था ग्राइण्डर जोधपुर. समलैंगिक रिश्तों की वजह से कृषि विभाग में एएओ पति से गौना न करने के लिए पत्नी ने दो बहनों के साथ मिलकर रक्षाबंधन वाले दिन पति की हत्या की साजिश रची थी। साजिश को अंजाम देने के लिए तीनों में लगातार लम्बी बातचीत भी होती रही थी। आखिरकार सात दिन बाद दस अगस्त को एएओ चरणसिंह की हत्या कर तीनों बहनों ने ग्राइण्डर से शव काटकर छह टुकड़े कर दिए थे। थानाधिकारी अशोक आंजणा ने बताया कि प्रकरण में आरोपी बोरुंदा में डांगों की ढाणी निवासी सीमा, प्रियंका व बबीता पुत्री पोकरराम जाट और खींवसर थानान्तर्गत कांटिया गांव निवासी भींयाराम पुत्र टीकूराम जाट पांच-पांच दिन रिमाण्ड पर हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों सालियों ने हत्या के दिन ही खरीदा था ग्राइण्डर गौने का दबाव डालने के बाद से ही सीमा ने मूलत: खाकड़की हाल बोरुंदा निवासी पति चरणसिंह उर्फ सुशील की हत्या कर रास्ते से हटाने की ठान ली थी। इसके लिए उसने अपनी बहनें प्रियंका व बबीता की मदद ली थी। रक्षाबंधन वाले दिन साजिश बनाई गई थी। दस अगस्त को चरणसिंह को नांदड़ी के रामदेव नगर स्थित मकान पर लाकर तीनों बहनों ने हत्या कर दी थी। प्रियंका व बबीता ने उसी दिन बाजार से ग्राइण्डर खरीदा था। फिर शव के छह टुकड़े कर कपड़े की थैलियों में बांध दिए थे। वैटनरी सहायक होने के नाते सीमा एनेस्थिसिया के इंजेक्शन लाई थी और उसी ने पति को इंजेक्शन लगाया था। एफएसएल ने वारदातस्थल से जुटाए साक्ष्य पुलिस व एफएसएल ने तीनों बहनों व भींयाराम के साथ शनिवार को रामदेव नगर में हत्या करने वाले मकान का निरीक्षण किया। हालांकि हत्या व शव काटने के बाद तीनों बहनों ने मकान धोया था, लेकिन इसके बावजूद एफएसएल को मौके से साक्ष्य मिले हैं। पढ़ाई करने के नाम पर दोनों बहनों ने सितम्बर से तीन कमरों का मकान चार हजार रुपए में किराए पर ले रखा था। प्रियंका ने भी करवाया था अपने पति पर हमला पुलिस का कहना है कि प्रियंका व सेना से बर्खास्त सिपाही भींयाराम मित्र हैं। चार साल पहले वर्ष २०१६ में चूरू के ताल छापर में प्रियंका ने भींयाराम से अपने पति पर चाकू से हमला कराया था। छापर थाना पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। भींयाराम के खिलाफ पांचोड़ी व एक अन्य थाने में चोरी के मामले दर्ज हो चुके हैं। Рекомендуем पत्नी ने दो बहनों संग रक्षाबंधन पर रची थी हत्या की साजिश посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя