सावधानी नहीं रखी तो दोबारा लॉकडाउन की संभावना से इंकार नहीं- शंकर लालवानी смотреть онлайн

1 просмотров 11.07.2020 00:00:56

Описание видео

<p>शहर में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मरीजों के कारण एक बार फिर से लॉकडाउन किया जा सकता है। देश के कई शहरों में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद लॉकडाउन किया जा रहा है। वहीं इंदौर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए सांसद लालवानी ने इशारा किया है कि, शहर में एक बार फिर से लॉकडाउन की प्रक्रिया को शुरू करना पड़ सकता है। </p> <p>शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 89 सैंपल्स पॉजिटिव आए गए हैं, जिसके बाद अब शहर में टोटल 5,176 कोरोना संक्रमितों की संख्या हो गई है। इनमें से अब तक 261 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शहर में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए सांसद ने आशंका जाहिर की है कि, एक बार फिर से शहर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। </p> <p>लालवानी ने कहा कि, शहर के कई इलाकों में ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें लोग अनलॉक के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में शहर को कोरोना से बचाने के लिए फिर से लॉकडाउन की प्रक्रिया को अपनाना होगा। साथ ही उन्होंने देश के अन्य शहरों का उदाहरण भी दिया और कहा कि, देश के कई शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने पर फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। उन्होंने जनता से अपील की कि, अगर लॉकडाउन नहीं चाहते हैं, तो सभी नियमों का पालन करें। </p> Рекомендуем सावधानी नहीं रखी तो दोबारा लॉकडाउन की संभावना से इंकार नहीं- शंकर लालवानी посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: