आधी रात को पुलिस और अपराधियों में हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल смотреть онлайн
Описание видео
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस को इनामी बदमाशो के धरपकड़ की छूट दे रखी है और उसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं । आज इसकी बानगी बाराबंकी में भी उस वक्त देखने को मिली जब मुखबिर की सूचना पर घात लगा कर बैठी पुलिस पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया । अचानक हुए इस हमले से पुलिस ने अपने आपको संभालते हुए बदमाशो पर जवाबी फायर कर दिया जिससे एक इनामी बदमाश गोली लगने से घायल हो गया और एक उसका साथी भागने में सफल हो गया । घायल अपराधी का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया गया है । बाराबंकी में आज हैदरगढ़ मार्ग पर पुलिस और अपराधियों के बीच भिडन्त हो गयी और दोनों तरफ से गोलियाँ चली और अन्ततः एक ऐसा अपराधी पुलिस की गोली से घायल होकर गिरफ्त में आ गया जिसकी तलाश बाराबंकी पुलिस को काफी लम्बे समय से थी । पुलिस की गोली से घायल अपराधी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद राजधानी लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया । पुलिस और अपराधियों के बीच यह मुठभेड़ आधी रात को हुई जो उसकी सक्रियता की कहानी कहता है । Рекомендуем आधी रात को पुलिस और अपराधियों में हुई मुठभेड़, इनामी बदमाश घायल посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Комментарии