शामली: एसपी ने बच्चो को वितरित किए कपड़े, फेस मास्क और साबुन смотреть онлайн

11 просмотров 28.04.2020 00:00:35

Описание видео

<p>शामली एसपी विनीत जायसवाल द्वारा श्रमिको एवं असहाय व्यक्तियों के बच्चों को कपड़े, फेस मास्क एवं साबुन वितरित किए गए। बच्चों को बीमारी से बचाव करने के उपाय समझाये। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के चलते जनपद में लॉक डाउन व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू है। ऐसे में जनपद में संचालित फैक्ट्रियां एवं कारखाने बंद चल रहे हैं। जिस कारण से फैक्ट्रियों में काम कर रहे श्रमिकों के बच्चों को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक शामली विनीत जायसवाल द्वारा जनपद शामली के औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के ऐसे 22 गरीब बच्चों को फेस मास्क एवं हाथ धोने के लिए साबुन वितरित किए गए तो वहीं समाजसेवी सुखचैन वालिया के सहयोग से इन सभी बच्चों को कपड़े वितरित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा इन बच्चों को एक दूसरे से शारीरिक दूरी बनाकर रहने के लिए बताया गया तथा दिए गए फेस मास्क को चेहरे पर पहनने तथा साबुन से समय-समय पर हाथ धोने के लिए बताया गया। बच्चों को समझाया गया कि हमेशा साबुन से हाथ धोकर ही खाना खाएं तथा ये बात अपने माता-पिता को भी समझाएं। पुलिस अधीक्षक शामली द्वारा ऐसे समाज सेवीयों द्वारा की जा रही सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की गई कि इस सहयोग से प्रेरित होकर समाज के अन्य संभ्रांत व्यक्ति भी आगे आकर गरीब एवं जरूरतमंदो की मदद करेंगे। </p> Рекомендуем शामली: एसपी ने बच्चो को वितरित किए कपड़े, फेस मास्क और साबुन посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: