शामली: औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप्प, किया प्रदर्शन смотреть онлайн

2 просмотров 18.03.2020 00:00:13

Описание видео

<p>शामली: औद्योगिक क्षेत्र में रखा ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप्प पड़ी है। आरोप है कि मामला विभागाधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया है कि कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में अश्वनी फार्मास्यूटिकल के समीप रखा विद्युत ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। आरोप है कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता को शिकायत किये जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई। विभागाधिकारियों के उदासीन रवैये से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। बुधवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ने फुंके हुए ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान देवीसिंह, योगेन्द्र, संदीप, प्रमोद, अजय, चन्द्रवीर, संजू, विनोद, संजीत, देबू, नफेसिंह, राजेन्द्र आदि ने प्रदर्शन किया। खंड प्रथम में तैनात एसडीओ प्रथम अरुण कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। आज ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा।</p> Рекомендуем शामली: औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप्प, किया प्रदर्शन посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!

Чат сообщества

Гость
Загрузка...
Теги: