शाहजहांपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारी गोली смотреть онлайн
Описание видео
<p>शाहजहांपुर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने के विरोध में एक वकील समेत दो लोगों को गोली मार दी गई। इसमें वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के पिटार मऊ गांव की है। जहां आज सुबह होली के बाद कुछ महिलाएं होली के पास पूजा अर्चना कर रही थी। तभी गांव के नसीरुद्दीन, रिंकू, और आरिफ ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। गांव के रहने वाले वकील कुलदीप सक्सेना ने जब इसका विरोध किया, तो दूसरे पक्ष ने फोन से कई और लड़कों को बुला लिया। इसके बाद विरोध करने वाले कूलदीप सक्सेना और राजेश नाम के युवक को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां वकील कुलदीप सक्सेना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।</p> Рекомендуем शाहजहांपुर: छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक को मारी गोली посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя