नीलेश द्विवेदी हत्याकांड : पकड़े गए वो 9 लोग, जिन्होंने BJP नेता के पैर में गोली मारकर ली थी जान

17 просмотров 13.08.2019 00:00:25

Описание

madhya-pradesh/nilesh-dwivedi-panna-murder-case-nine-accused-arrested पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बहुचर्चित नीलेश द्विवेदी हत्याकांड में पुलिस को 12 दिन बाद बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपी सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सपाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नीलेश द्विवेदी की राजनीतिक रंजिश के कारण हत्या कर दी गई थी, जिससे इलाके में दहशत और लोगों में आक्रोश का माहौल था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पन्ना एसपी मयंक अवस्थी के अनुसार 26 जुलाई 2019 में सपाक्स के पूर्व जिलाध्यक्ष नीलेश द्विवेदी की राजनीतिक बुराई के चलते हत्या कर दी गई थी। सरपंची के चुनाव की दुश्मनी खून खराबे तक पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने तब 4 लोगों को नामजद और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Комментарии

Теги:
नीलेश, द्विवेदी, हत्याकांड, पकड़े, जिन्होंने, नेता, गोली, मारकर