विजयवर्गीय की रैली में बंगाल की सीएम के विवादित पोस्टर
162 просмотров
11.06.2019
00:00:35
Описание
<p>इंदौर. मंगलवार को भाजपा की किसान आक्रोश रैली में ममता बनर्जी के विवादित पोस्टर भी नजर आए। स्वागत मंच पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का एक पोस्टर लगा था। इसमें उन्हें चीते को गोद में उठाए दिखाया गया। चीते के चेहरे की जगह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चेहरा था। पुलिस की आपत्ति के बाद पोस्टर में लगे ममता बनर्जी के चेहरे को ढांका गया।</p> <p> </p> <p>लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 18 सीट पर विजय मिली है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल का प्रभार कैलाश विजयवर्गीय को सौंपा था। चुनाव परिणाम के बाद मंगलवार को कैलाश पहली बार इंदौर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए रैली का आयोजन किया गया। इसे किसान आक्रोश रैली नाम दिया गया।</p>
Комментарии