आज नागपुर मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक की प्रतिनिधि सभा की बैठक का दूसरा दिन
Описание
सूत्रों के मुताबिक आज दत्तात्रेय होसबोले का कद बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है. दत्तात्रेय होसबोले को भैय्या जी जोशी की जगह सरकार्यवाह बनाने का ऐलान आज किया जा सकता है. संघ में सरसंघ चालक के बाद सरकार्यवाह का पद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है. खास बात ये है कि संघ में सरकार्यवाह ही प्रशासनिक और सांगठनिक तरीके से कामकाज पर नजर रखते हैं. सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन साल का होता है. संघ के सरकार्यवाह अभी भैय्याजी जोशी हैं और उनका कार्यकाल मार्च 2018 में पूरा हो रहा है. 2019 के लोकसभा चुनावों को लेकर सोशल इंजीनियरिंग की रणनीति का रोड मैप भी इस बैठक में बनाया जायेगा For More Information visit us: inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at facebook.com/Inkhabar Connect with us on Social platform at twitter.com/Inkhabar Subscribe to our YouTube channel: youtube.com/user/itvnewsindia
Комментарии