चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू यादव को कैदी के रूप में दिया गया माली का काम смотреть онлайн
Описание видео
चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू यादव को कैदी के रूप में माली का काम दिया गया है। वो जेल के भीतर पेड़-पौधों की देखभाल का काम करेंगे। लालू प्रसाद यादव ने जेल में माली का काम करने की रजामंदी दी है। लालू को इस काम के एवज में हर रोज 93 रुपए मिलेंगे। जेल प्रशासन के मुताबिक लालू ने रविवार को सुबह उठकर कसरत और नहाने के बाद पूजा-पाठ की और धूप में बैठकर अखबार पढ़ा। बताया जाता है कि वह सोमवार से कैदी के रूप में काम करना शुरू करेंगे। जेल सूत्रों के मुताबिक लालू यादव आज जेल में काफी गुमसुम और निराश नजर आए। इस दौरान कई कैदियों ने लालू यादव से बातचीत करनी चाही लेकिन उन्होंने बाद में आने के लिए कहा। इसके बाद वो अपने सेल में चले गए और दोपहर का खाना खाया। उन्हें खाने में अरवा चावल और कद्दू की सब्जी दी गई। आपको बता दें कि लालू यादव को चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई अदालत ने साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। लालू के वकीलों के मुताबिक इस मामले में अब वो जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। For More Information visit us: inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at facebook.com/Inkhabar Connect with us on Social platform at twitter.com/Inkhabar Subscribe to our YouTube channel: youtube.com/user/itvnewsindia Рекомендуем चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद लालू यादव को कैदी के रूप में दिया गया माली का काम посмотреть онлайн видео бесплатно и без регистрации!
Чат сообщества
Выберите никнейм
Для отправки сообщений нужно выбрать имя