Assembly Poll Results 2017: 2019 में बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं? | Tonight with Deepak Chaurasia
Описание
गुजरात हिमाचल चुनाव के नतीजों से जुड़े तमाम एंगल को हम खंगाल रहे हैं। ब्रेक से पहले हमने राहुल फैक्टर की बात की। लेकिन टुनाइट विद दीपक चौरसिया में अब हम थोड़ा आगे लेकर चलेंगे। और बात करेंगे 2019 की। जिसका सेमीफाइनल गुजरात चुनाव को माना जा रहा था। सेमीफाइनल में बीजेपी की कामयाबी और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की शिकस्त के बाद सवाल ये है कि 2019 में क्या होगा? कांग्रेस को उम्मीद थी कि वो गुजरात का किला फतह कर लेगी। और इस पर पूरे विपक्ष की नजर थी। लेकिन नरेन्द्र मोदी ने अकेले अपने दम पर न सिर्फ कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेरा बल्कि ये सवाल भी खड़ा कर दिया कि क्या 2019 में भी बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं है? सवाल ये भी है कि बीजेपी का मिशन कांग्रेस मुक्त भारत आगे भी जारी रहेगा? ऐसे तमाम सवालों पर हम बात करेंगे, लेकिन पहले आपको दिखाते हैं कि गुजरात हिमाचल में जीत के साथ ही आज कैसे पीएम मोदी ने 2019 का एजेंडा भी सेट कर दिया। For More Information visit us: inkhabar.com/ Connect with us on Social platform at facebook.com/Inkhabar Connect with us on Social platform at twitter.com/Inkhabar Subscribe to our YouTube channel: youtube.com/user/itvnewsindia
Комментарии