छेड़छाड़ करने वाले को MLA ने अपनी मौजूदगी में लड़की से पिटवाया

1 просмотров 07.09.2016 00:00:43

Описание

महाराष्ट्र में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक विधायक अपनी मौजूदगी में एक किशोर को लड़की से पिटवाते है जिसे परेशान करने का आरोप इस किशोर पर लगा था। ये वीडियो महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी के विधायक जितेंद्र अवहाड़ के कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग विधायक कार्यालय में किशोर को पीटती लड़की को उकसा रहे हैं। वीडियो में एक जगह विधायक खुद भी दिख रहे है। ये सब कुछ उनकी मौजूदगी में हो रहा है। यह वीडियो सोमवार शाम को रिकॉर्ड किया गया है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा कि यह नाबालिग लड़की जितेंद्र अवहाड़ के पास मदद के लिए पहुंची थी। पुलिस ने किशोर के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कर लिया गया है, हालांकि विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Комментарии

Теги:
छेड़छाड़, करने, वाले, अपनी, मौजूदगी, लड़की, पिटवाया